होम / बड़ी ख़बरें / एनडीपीएस मामलों में साक्ष्य मजबूत करने दुर्ग पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, डिटेक्शन किट का वितरण
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में साक्ष्य को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 5 अप्रैल 2026 को पुरानी पुलिस लाइन स्थित दधीचि प्रशिक्षण हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें थाना स्तर के पुलिस बल को नारकोटिक्स ड्रग्स एवं प्रिक्यूरसर केमिकल डिटेक्शन किट के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान क्राइम सीन यूनिट, जिला दुर्ग की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. स्मिता रानी भारदीय ने अफीम, गांजा, टैबलेट, ब्राउन शुगर, हेरोइन सहित विभिन्न मादक पदार्थों के वैज्ञानिक परीक्षण की विधियों को विस्तार से समझाया। साथ ही डिटेक्शन किट के प्रभावी उपयोग, साक्ष्य संरक्षण और जांच प्रक्रिया को मजबूत करने के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी से आए 35 प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण के उपरांत सभी थाना/चौकी को नारकोटिक्स ड्रग्स डिटेक्शन किट एवं प्रिक्यूरसर केमिकल डिटेक्शन किट वितरित किए गए, जिससे मौके पर ही प्राथमिक परीक्षण कर साक्ष्य को और मजबूत किया जा सके।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस लाइन दुर्ग के स्टाफ, डीसीआरबी शाखा एवं क्राइम सीन यूनिट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.