होम / बड़ी ख़बरें / सैकड़ो बच्चों ने डाली आहुति:वैदिक परंपरा के साथ महर्षि दयानंद आर्य विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। महर्षि दयानंद आर्य विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुरूप भव्य हवन-यज्ञ के साथ अत्यंत श्रद्धा और उल्लासपूर्वक किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता एवं सांस्कृतिक गरिमा से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन आचार्य अंकित शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन की प्रत्येक प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस दौरान शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने पूर्ण श्रद्धा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ भाग लेते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हवन के धुएं और मंत्रों की गूंज से सम्पूर्ण परिसर में शुद्धता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ, जिससे उपस्थित सभी जन अभिभूत नजर आए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अंजू ठाकुर ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास का सशक्त आधार है। वैदिक परंपराओं के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है, जो उन्हें जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करती है। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक प्रार्थना करते हुए ईश्वर से विद्यालय परिवार के लिए सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की तथा नए सत्र को उपलब्धियों से परिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.