होम / बड़ी ख़बरें / जय हनुमान, जयश्री राम के जयकारों के साथ जसगीतों से गूंजा डुंडेरा
बड़ी ख़बरें
-31युवाओं ने रक्तदान कर रक्तदान के लिए किया प्रेरित
-दुकालू यादव के जसगीतों से झूमा मंच दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
-रामनवमी को की गई श्रीराम लला की मूर्ति स्थापना
दुर्ग। हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति एवं आदर्श गणेश उत्सव समिति दूंदेरा के सदस्यों ने हिन्दू नव वर्ष की बेला में रामनवमी के दिन श्रीरामलला की मूर्ति की स्थापना विधि विधान से ग्राम डुंडेरा में की। इस अवसर पर गांव के ग्रामीणों के अलावा अन्य गांव के लोगों ने इस स्थापना पर हुए उत्सव का आनन्द लिया। इस क्रम को यहां पर जारी रखते हुए हनुमान जन्मोत्सव पर सदस्यों और ग्रामीणों की उपस्थिति में हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करने के बाद हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। 3अप्रैल को रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। रात्रि में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध और जसजीत सम्राट के नाम जाने जाने वाले दुकालू यादव की भक्ति भावना से भरी देवी जस गीतों की प्रस्तुति ने हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों को भक्तिमय कर दिया। जसगीतों की सुरमई धुन सुनकर पूरा दर्शकदीर्घा इतने मंत्रमुग्ध थे कि अंतिम प्रस्तुति तक अपनी जगह नहीं छोड़ी।हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति एवं आदर्श गणेश उत्सव समिति गुड़ी धाम के सदस्यों की कड़ी मेहनत और ग्रामीणों के सहयोग से यह दो दिवसीय आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन, नगरनिगम प्रशासन रिसाली, रक्तदान दाता सहित जिन लोगों ने भी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप सफल बनाने अपना योगदान दिया उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.