होम / बड़ी ख़बरें / सघन चेकिंग अभियान का असर: 80% दोपहिया चालकों ने अपनाया हेलमेट
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। जिले में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, लगभग 80% दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करते हुए पाए गए हैं, जो सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
7 प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन निगरानी ..
यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पिछले दो माह से जिले के रेल चौक, डीपीएस चौक, मुर्गा चौक, सुभाष चौक, श्रीराम चौक, जुनवानी चौक एवं राजेन्द्र प्रसाद चौक पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई ...
अभियान के तहत विशेष रूप से निम्न उल्लंघनों पर ध्यान दिया जा रहा है:
बिना हेलमेट वाहन चलाना
तीन सवारी बैठाना
शराब सेवन कर वाहन चलाना
वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में ही 20,930 चालकों पर बिना हेलमेट चालान की कार्रवाई की गई है।
जागरूकता और कार्रवाई का दिखा असर ...
लगातार कार्रवाई और जागरूकता अभियानों के चलते नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति समझ बढ़ी है। पहले की तुलना में हेलमेट पहनने की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए:
अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें
निर्धारित गति सीमा का पालन करें
नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं
सभी यातायात नियमों का पालन करें
पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.