होम / बड़ी ख़बरें / ग्राम तिरगा में छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
बड़ी ख़बरें
दुर्ग,(मोरज देशमुख)। ग्राम तिरगा में महान वीर योद्धा एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दिल्लीवार कुर्मी समाज के पदाधिकारी एवं ग्राम प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों एवं वीरता को याद किया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज के उत्थान एवं राष्ट्र सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय बेलचंदन, सर्किल युवा अध्यक्ष दधिश देशमुख, प्रधान गैंदलाल, उप प्रधान रामसाय बेलचंदन, शिवाजी स्मारक अध्यक्ष युवराज देशमुख, अघनू देशमुख, भरतलाल बेलचंदन, दयाराम दिल्लीवार, भूपेंद्र बेलचंदन, रामसिंग देशमुख, नंदलाल देशमुख, टेमन देशमुख, प्रवीण देशमुख, भुलऊराम देशमुख, नरेंद्र देशमुख, भीष्म देशमुख, उपसरपंच सूखिताराम ढीमर, दिलेश्वर यादव, संतु ठाकुर, बिरेंद्र कोतवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.