होम / बड़ी ख़बरें / भिलाई में JEE Mains परीक्षा के दौरान नकल करते परीक्षार्थी गिरफ्तार
बड़ी ख़बरें
भिलाई। NTA द्वारा आयोजित JEE Mains परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करना एक परीक्षार्थी को भारी पड़ गया। परीक्षा केंद्र में नकल करते पकड़े जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 अप्रैल 2026 को ION Digital Zone सिरसाकला, पार्थिवी इंजीनियरिंग कॉलेज, भिलाई-03 में JEE Mains परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान परीक्षार्थी आदित्य कुमार (20 वर्ष), निवासी मस्तान पारा सुकमा, बायोब्रेक के लिए वाशरूम गया था। लौटने के बाद दोबारा सुरक्षा जांच के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मेटल डिटेक्टर से जांच करने पर संदेह होने पर उसकी चप्पल की जांच की गई, जिसमें चप्पल के अंदर काटकर मोबाइल फोन छिपाया गया था। परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा में मोबाइल के माध्यम से नकल करने का प्रयास किया जा रहा था।
मामले की सूचना मिलने पर वेन्यू कमांडिंग अधिकारी अजीत वर्मा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 09 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग कर अवैध लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा था। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस स्टाफ एवं परीक्षा केंद्र के सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं परीक्षार्थियों से अपील की है कि किसी भी परीक्षा में नकल या अन्य अनुचित साधनों का उपयोग न करें, यह दंडनीय अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.