होम / बड़ी ख़बरें / अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बड़ी ख़बरें

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चारभाटा (नारी) से प्राप्त शिकायत के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया। उनके निर्देश पर आज सुबह राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक एवं सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान 07 ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर कृषि उपज मंडी कुरूद की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर (खनिज शाखा) को प्रेषित कर दिया गया है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ राजस्व की हानि को रोका जा सके।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि, “अवैध खनिज परिवहन पर जिला प्रशासन की शून्य सहिष्णुता की नीति है। सभी संबंधित विभागों को सतत निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.