बड़ी ख़बरें

भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

55802042026124729whatsappimage2026-04-02at6.13.10pm(1).jpeg

मंदिरों में गूंजे बजरंग बली के जयकारे, भंडारा में महाप्रसादी ग्रहण करने श्रद्धालुओं की लगी कतारें

Image after paragraph

दुर्ग । भगवान श्री रामचंद्र जी के परमभक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरुवार को पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के सभी बड़े व छोटे हनुमान मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भजनों की धुन में नाच-गाकर अपनी श्रद्धा-भक्ति प्रकट की। वहीं मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ गुंजायमान रहे। मंदिरों में भंडारा का आयोजन भी किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। दर्शन के लिए जनप्रतिनिधि भी हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होने भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशियाली व समृद्धि के लिए कामना की।

Image after paragraph

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर शहर के अधिकांश मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन किए। वे बनियापारा स्थित मारुति मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की। तत्पश्चात केबिनेट मंत्री श्री यादव ने श्रद्धालुओं के साथ भंडारा में महाप्रसादी ग्रहण किया। इस दौरान केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के साथ नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा, मारूति मंदिर प्रबंधन समिति के चैनसुख भट्टड़, शिवराज राऊत, जवाहर जैन, अजय जैन, विजय जैन, भाजपा नेता विनोद ताम्रकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, पार्षद मनीष कोठारी, गुलशन साहू, जीतू महोबिया, जिला भाजयुमो महामंत्री अनिकेत यादव के अलावा श्रद्धालु मौजूद रहे।

Image after paragraph

इसके अलावा केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिर दीपक नगर, ग्रीन चौक, अग्रसेन चौक, पंचमुखी हनुमान मंदिर चंडी चौक, लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार, पंचमुखी हनुमान मंदिर कसारीडीह के अलावा शहर के अन्य हनुमान मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए। भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भिलाई के सेक्टर-09 स्थित हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से कतारें लगी रही।जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। जिससे गुरुवार को ट्वीनसिटी दुर्ग-भिलाई भगवान हनुमान जी के भक्ति से सराबोर रहा। मंदिरो में दर्शन का यह सिलसिला देर रात तक  चलेगा। जिसके चलते मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की व्यवस्था संबंधी तैयारियां की गई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.