होम / बड़ी ख़बरें / भाजपा स्थापना दिवस को लेकर तैयारी बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
बड़ी ख़बरें

दुर्ग। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की, जबकि कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन तथा विधायक ललित चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में 6 अप्रैल को स्थापना दिवस तथा 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के आयोजन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम तय किए गए और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यकर्ताओं से भव्य आयोजन का आह्वान..
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने वादों को पूरा किया है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की ताकत है।
विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर ..
जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि स्थापना दिवस पर
जिला कार्यालय में ध्वजारोहण, उद्बोधन, मिष्ठान एवं शरबत वितरण होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगाएंगे और सोशल मीडिया पर प्रचार करेंगे। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक “गांव- बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा। 8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित होगा। स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनसंपर्क कार्यक्रम होंगे।
अंबेडकर जयंती पर भी विशेष आयोजन ..
14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर:
13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान और दीप उत्सव
14 अप्रैल को माल्यार्पण एवं कार्यक्रम
छात्रावासों एवं बस्तियों में विशेष संपर्क अभियान
जिला स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन ..
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया तथा आभार महापौर अलका बाघमार ने व्यक्त किया।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफल बनाकर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.