होम / बड़ी ख़बरें / छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त होने पर भाजयुमो का दीपदान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद मुक्त होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला दुर्ग द्वारा शहीदों की स्मृति में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 31 मार्च को सिविल लाइन स्थित शीतला माता मंदिर के समीप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सह-कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अजय तिवारी, महामंत्री अनिकेत यादव एवं आरुणि दानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि 31 मार्च का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद प्रदेश के विकास में बड़ी बाधा था, जिसके समाप्त होने से अब विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प और समयबद्ध लक्ष्य के कारण नक्सलवाद का समूल नाश संभव हो सका। उन्होंने कहा कि अब बस्तर के युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत को खुले रूप से आगे बढ़ाएंगे और क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में रजनी श्रीवास्तव, अविनाश राजपूत, तेखन सिन्हा, बंटी चौहान, रूपेंद्र साहू, शिशिर राठौर, श्वेता यादव, मनीष पुणाचा, शुभम साहू, राहुल दीक्षित, उमंग ताम्रकार, आदेश कुमार, अभिषेक गोस्वामी, श्रीराम भूटान, तुषार सोनी, राहुल गजभिए, सुमित सिंह, गौरव चंदनिया, गगन सिंह, तुषार राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.