बड़ी ख़बरें

विधायक ललित चंद्राकर ने  कुथरेल एवं कोनारी में साढ़े 86 से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया

96431032026121324whatsappimage2026-03-31at5.41.15pm.jpeg

-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएँ गाँव-गाँव पहुँच रहीं ...

Image after paragraph


दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुथरेल एवं ग्राम कोनारी में विभिन्न मदों से निर्मित विकास कार्यों बाउंड्रीवाल, सामुदायिक भवन, चबूतरा, ओपन जिम व मंच तथा कोनारी में ₹20 लाख की लागत से विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड का विधायक ललित चंद्राकर ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर जनता को समर्पित किया।
लोकार्पित कार्य ..
ग्राम कुथरेल: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रांगण में बाउंड्रीवाल निर्माण लगात₹03.50 लाख रूपए आबादीपारा सामुदायिक भवन लागत ₹12.00 लाख  रूपये चबूतरा निर्माण लागत ₹50 हजार रूपए ओपन जिम स्थापना लागत ₹05.00 लाख मंच निर्माण लागत ₹01.00 लाख रूपये ग्राम कोनारी विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड निर्माण — लागत  ₹20.00 लाख रुपए ।
इस अवसर पर  कुथरेल में सरपंच गीता गजपाल, जनपद सभापति लोमश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री पुराण देशमुख,  डीलेश साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता टीकाराम साहू, उपसरपंच  लोकनाथ साहू, भानपुरी सरपंच  उमेंदी राम ठाकुर, मंडल मंत्री  राजेश चंद्राकर, सोसायटी अध्यक्ष  महेन्द्र चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि  मनोज चंद्राकर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष  नोवेश्वर पिपरिया, ब्रह्मानंद चंद्राकर,  आत्मानंद साहू, पारख साहू, डॉ. नरेंद्र चंद्राकर कोनारी सरपंच  गूंजेश्वरी पारख साहू, जनपद सदस्य  बेला यादव, पंचगण  मणि ठाकुर , झूनिया साहू पंचगण हृदय यादव श्रवण कुमार  बुधारू , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष  नोवेश्वर पिपरिया मंडल मंत्री राजेश चंद्राकर भानपुरी सरपंच उमेंदी राम ठाकुर सांसद प्रतिनिधि  मनोज चंद्राकर पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में हमारी सरकार जन-आकांक्षाओं के अनुरूप तेज़ी से काम कर रही है। महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति का सशक्तीकरण, कृषक उन्नति योजना से किसानों को संबल, तेन्दूपत्ता संग्राहकों के मानदेय में वृद्धि, आवास-स्वच्छता के लक्ष्यबद्ध कार्य और पारदर्शी सेवा वितरण—ये सभी जनकल्याणकारी कदम अब गाँव-गली तक परिणाम दे रहे हैं। दुर्ग ग्रामीण में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, ओपन जिम, मंच, चबूतरे व सी.सी. रोड जैसे कार्यों से लोगों का जीवन सुगम हुआ है। हमारी प्राथमिकता है हर घर तक सुविधा, हर गाँव तक विकास, हर परिवार तक सम्मान।”
आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि “सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की नींव होती हैं। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार जनता की जरूरतों को समझते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति निरंतर बनी रहेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.