होम / दुर्ग-भिलाई / फाग प्रतियोगिता में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कहा – लोक संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थनौद-भाठापारा, बीरेझर, अछोटी और चंगोरी में आयोजित भव्य फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता हर्षोल्लास, भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों के बीच संपन्न हुई। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्र की ख्यातिप्राप्त फाग मंडलियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप और मधुर फाग गीतों से समा बांध दिया। झांकियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि फाग केवल गीत-संगीत नहीं, बल्कि हमारी माटी की सुगंध, परंपरा और सामूहिक जीवन मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फाग गीत हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे सहेज कर रखना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने आगे कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है तथा ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से लोक संस्कृति को नया जीवन मिलता है। फाग और झांकी जैसी परंपराएं नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं, इसलिए इन्हें संरक्षण और प्रोत्साहन देना जरूरी है।
विधायक चंद्राकर ने आयोजनकर्ताओं और फाग गायकों को गुलाल लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर सरपंच मेनका देशमुख, अध्यक्ष नारायण, दिनेश देशमुख, टेक सिंह साहू, सोनू देवांगन, मंटू देशमुख, लक्की साहू, केशव ठाकुर, रोहित निर्मलकर, सुकालू यादव, देवेंद्र सिन्हा, निलेश सोनी, कमलेश चक्रधारी, शैलेश सिन्हा, दिनेश सेन, रोहित दिल्लीवार, झरना दिल्लीवार, ज्ञानचंद देशमुख, संतोष देशमुख, प्रीतम पटेल, सुनील यादव, दिनेश वर्मा, छगन दिल्लीवार, सुमन दिल्लीवार, गुमान देशमुख, प्रेमनारायण कंवर, रूपेंद्र देशमुख, फागेश्वर देशमुख, झुम्मन लाल निषाद, ठाकुर राम विश्वकर्मा, हेमंत पारकर, विश्वजीत देशमुख, लोकेश देशमुख, मनोज देशमुख, जितेन्द्र देशमुख, रामस्वरूप विश्वकर्मा, मिथलेश देशमुख, पप्पू देशमुख, मुरारी देशमुख, रतनु लाल देशमुख, लक्ष्मी नारायण ज्ञानदास मानिकपुरी, रोमेंद्र देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.