होम / दुर्ग-भिलाई / जामगांव (आर) क्षेत्र के एक्सीडेंट हॉट स्पॉट का एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया निरीक्षण
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Vijay Agrawal ने थाना जामगांव (आर) क्षेत्र के चिन्हांकित दुर्घटना संभावित स्थलों (एक्सीडेंट हॉट स्पॉट) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम किकिरमेटा, बेल्हारी, कुम्हली एवं पौहा क्षेत्र की सड़कों का स्थल अवलोकन कर दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित किया गया। एसएसपी ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इन ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आई हैं, जिनमें कई ग्रामीणों की आकस्मिक मृत्यु भी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सावधानी बरतने और आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निम्न सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए—
दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी एवं सूचना संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश
तेज गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर और रंबल स्ट्रिप्स लगाने के निर्देश
अंधे मोड़ों एवं संवेदनशील स्थानों पर रिफ्लेक्टर, कैट आई और चेतावनी चिन्ह लगाने के निर्देश
रात्रि में दृश्यता बढ़ाने के लिए आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था
सड़क किनारे झाड़ियों या दृश्यता बाधित करने वाले अवरोध हटाने के निर्देश
पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चन्द्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पाटन अनूप लकड़ा, थाना प्रभारी जामगांव (आर) सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.