होम / दुर्ग-भिलाई / भाजपा सरकार ने गैस के दाम बढ़ाकर मध्यम वर्ग व गरीबों की रसोई में डाका डाला: संजय कोहले
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने कहा की जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार काबिज है तब से देश और प्रदेश की जनता के ऊपर कहर ढा रही है। जो जनता ने भाजपा पर विश्वास किया उसी भाजपा ने जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात कर रही है। जिसका सीधा उदाहरण आज देखने को मिल रहा है।
संजय कोहले ने आगे कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ाकर भाजपा ने मध्यम एवं गरीब परिवार की रसोई में सीधा डाका डाला है, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ोतरी कर केंद्र की भाजपा सरकार फिर देश की मध्यम वर्ग व गरीब और मेहनत का जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। एक तरफ केंद्र सरकार की अधीनस्थ कंपनी इंडियन आइल कॉरपोरेशन का कहना है कि देश में पेट्रोल डीजल एलपीजी की कोई कमी नहीं है उसके बाद भी रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर जनता से के ऊपर बोझ डाला जा रहा है।
संजय कोहले ने कहा कि कांग्रेस के राज में कभी सिलेंडर 350 ₹400 मिलता था उस समय भाजपा के लोग सड़क पर आकर विरोध करते थे आज 12 साल में केंद्र की भाजपा ने कई गुना वृद्धि कर दी आज कहां है भाजपा के नेता जो कांग्रेस के जमाने में महंगाई का रोना रोते थे आज उनके राज में महंगाई चरम सीमा पर है गरीब मजदूर की मजदूरी नहीं बढ़ रही है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है लेकिन महंगाई बढ़ रही है। आज भाजपा सरकार की महंगाई बढ़ाने जैसे कृति को जनता कभी माफ नहीं करेगी आने वाले समय में इसका जवाब दिया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.