होम / दुर्ग-भिलाई / श्री सत्य साई सेवा समिति दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली श्री सत्य साई सेवा समिति दुर्ग के सम्मानित सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय दुर्ग के शिशु वार्ड एवं महिला रोग विभाग में सेवा कार्य संपन्न किया गया।
सेवा कार्य के दौरान समिति के सदस्य आर. के. तिवारी, हरिश्चंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, संजय गणवीर, संजय कानखोजे, सुंदर बंसल एवं के. आर. ध्रुव उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संपर्क कर उनका हालचाल जाना तथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर मरीजों को ब्रेड, बिस्किट का वितरण किया गया तथा चिन्हित जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक इंजेक्शन भी उपलब्ध कराए गए। समिति द्वारा यह सेवा कार्य निस्वार्थ भाव से निरंतर किया जाता रहा है।
उल्लेखनीय है कि स्वामी के निर्देशानुसार यह हॉस्पिटल विजिट सेवा विगत लगभग 35 वर्षों से प्रत्येक माह के रविवार को प्रातः लगभग 10 बजे नियमित रूप से संपादित की जा रही है। इसके अतिरिक्त विशेष पर्वों पर “महानारायण सेवा” का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें व्यापक स्तर पर सेवा कार्य संपन्न होते हैं।
मरीजों की सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के लिए समर्पित इस समिति को समाज में विशेष सम्मान प्राप्त है। जनहित एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उनके सतत योगदान के लिए समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.