दुर्ग-भिलाई

सत्तर साल के बुजुर्ग, तीस साल के युवा विचारों के संगम से सौ साल का अनुभवी समाज मिलेगा: ताम्रध्वज साहू

469010320260727271000927421.jpg

संगठित समाज निर्माण के लिए एक एक सदस्य की जवाबदेही तय करना पदाधिकारियों की जिम्मेदारी: डॉ नीरेंद्र साहू 
दुर्ग
। ग्रामीण साहू संघ डुंडेरा का शपथ ग्रहण समारोह आज तक हुए शपथ ग्रहण समारोह का विस्मरणीय पल रहा, जिसमें प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की उपस्थिति ग्रामीण साहू संघ डुंडेरा के लिए गौरव का पल रहा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों के सानिध्य में शपथ ग्रहण के साथ ग्रामीण साहू संघ डुंडेरा के दानदाताओं के सहयोग से खरीदी गई डेड बॉडी फ्रिजर को सर्व समाज को सौंपा गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यातिथि डॉ नीरेंद्र साहू ने समाज को संगठित करने वाले ताकतों को खुलकर आगे आने का आव्हान करते हुए कहा कि जिला से लेकर ग्रामीण स्तर के पदाधिकारी इकाई के एक एक सदस्यों तक पहुंचकर उन्हें सामाजिक विचारधारा के प्रति जागरूक करने के लिए बहुत बड़ा मुहिम चलाएं जिससे सामाजिक बैठकों में उनकी उपस्थिति दर्ज हो। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपना विचार रखते हुए समाज में फैली कुरीतियों को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाज को ऐसे रूढ़ीवादी प्रचलनों से दूर रखते हुए कार्य करना होगा जो समाज के हित में ना हो। उन्होंने समाज के युवा वर्ग को सजग करते हुए बहुत सुंदर विचार रखा कि समाज के सत्तर साल का बुजुर्ग और तीस साल के युवा का विचार एक साथ हो जाए तो सौ साल का अनुभवशील समाज मिलेगा। जो समाज को प्रगति की नई दिशा की ओर लेकर जाएगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि सभी उच्च सदन और इकाई के बीच हमेशा सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है इससे समाज में संतुलन बना रहेगा। प्रदेश संगठन सचिव डॉ सुनील साहू ने समाज में बढ़ती पाश्चात्य संस्कृति से समाज को बचाए रखने के लिए उठाए जा रहे सकारात्मक फैसलों की जानकारी दी। तहसील अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण पूसउ राम साहू ने कहा कि सामाजिक नियमावली का उत्तरोत्तर पालन हम सभी का कर्तव्य है। पूरई परिक्षेत्र अध्यक्ष लोकनाथ साहू ने समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए अपना विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि अगर समाज का एक एक सदस्य रोज एक मुट्ठी चांवल और एक रुपए समाज के लिए निकाले तो बड़ी राशि समाज में इक्कठा किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णा साहू, यतीश साहू तहसील प्रतिनिधि जामवंत गजपाल, समाज सेवी सुभाष साव उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, पूर्व अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, पूरई परिक्षेत्र के ग्यारह इकाइयों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में ग्रामीण साहू संघ डुंडेरा के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.