होम / बड़ी ख़बरें / ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर बघेरा में द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं चैतन्य झाँकी में मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित...
बड़ी ख़बरें

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित "आनंद सरोवर " दुर्ग में 8 फरवरी से 16 फरवरी तक चलने वाले नौ दिवसीय " शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला " में गजेन्द्र यादव (केबिनेट मंत्री स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य ) द्धारा दीप प्रज्वलित किया गया इस अवसर पर विवेक अग्रवाल, ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी संचालिका ब्रह्माकुमारी दुर्ग एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मेले का समय प्रतिदिन सुबह 6:00 से दोपहर 1:00 बजे तक एवं शाम 5:00 से रात्रि 10:00 बजे तक रहेगा । इस वर्ष विशेष नृत्य नाटिका "नशा नाश का द्वार है - राजयोग सफलता का है " का आयोजन इस मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र होगा ।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के बघेरा में स्थित "आनंद सरोवर " परिसर शहर के कोलाहल और भीड़-भाड़ से दूर अत्यंत सुरम्य, शांतमय,मनोरम स्थल है । यहाँ आने मात्र से ही मन को अलौकिक शांति व सुखमय वातावरण की अनुभूति होती है । यहाँ 2000 से अधिक लोगों के बैठने के लिए विशाल "कमला दीदी सभागृह " मेडिटेशन कक्ष,सभाकक्ष आदि निर्मित है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.