होम / बड़ी ख़बरें / जिला चिकित्सालय में कार्मिकों की कमी दूर करने कलेक्टर को सौंपा गया मांग पत्र
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। जिला चिकित्सालय में आवश्यक कार्मिकों की नियुक्ति की मांग को लेकर जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय 500 बिस्तरों की क्षमता के साथ संचालित है, जहां प्रतिदिन 1000 से अधिक मरीज उपचार हेतु पहुंचते हैं। स्थानीय मरीजों के साथ-साथ अन्य जिलों से भी विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज यहां चिकित्सा सेवाएं लेने आते हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि चिकित्सालय में वाहन चालक, ड्रेसर एवं रेडियोग्राफर जैसे महत्वपूर्ण पद स्वीकृत होने के बावजूद अब तक नियुक्तियां नहीं की गई हैं। कार्मिकों की कमी के कारण अस्पताल में निर्धारित दायित्वों के निर्वहन एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिसका सीधा असर मरीजों की सुविधा और उपचार व्यवस्था पर पड़ रहा है।
इसी तारतम्य में जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु यह मांग पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें शीघ्र नियुक्ति कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मांग की गई।
इस अवसर पर जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, सीताराम ठाकुर एवं रमेश साहू उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.