ब्रेकिंग

भारती महाविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस विद्यार्थियों का थाना पुलगांव में शैक्षणिक भ्रमण

79903022026112550whatsappimage2026-02-03at4.52.17pm.jpeg

दुर्ग।दिनांक 03 फरवरी 2026 को भारती महाविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस (प्रथम वर्ष) के छात्र-छात्राओं द्वारा थाना पुलगांव में शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपराध की शिकायत से लेकर विवेचना तक की संपूर्ण प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।
भ्रमण के दौरान थाना पुलगांव के ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुभाष साहू एवं प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों की प्रारंभिक शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, जांच अधिकारी द्वारा की जाने वाली विवेचना तथा अपराध की जांच से संबंधित विधिसम्मत कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को घटना स्थल पर पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन एवं उनके संरक्षण की महत्वपूर्ण विधियों से भी अवगत कराया गया। व्यावहारिक जानकारी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विद्यार्थियों को थाना परिसर स्थित बंदीगृह, विवेचक कक्ष, मालखाना एवं थाना प्रभारी कक्ष का अवलोकन भी कराया गया, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान एएसआई सुभाष साहू एवं प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को सरल, स्पष्ट एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करने में सराहनीय भूमिका निभाई गई।
दुर्ग पुलिस का संदेश
दुर्ग पुलिस शैक्षणिक संस्थानों के साथ निरंतर समन्वय कर विद्यार्थियों को कानून, अपराध विवेचना एवं पुलिस कार्यप्रणाली की व्यवहारिक जानकारी देने हेतु प्रयासरत है, ताकि युवा वर्ग में विधिक जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.