ब्रेकिंग

देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न

667270120260642431000765579.jpg

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई की नई प्रबंधकारिणी का चुनाव परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सत्र 2026-28 के लिए नई प्रबंधकारिणी में रामानंद देवांगन अध्यक्ष, सोहनलाल देवांगन सचिव एवं रेशमलाल देवांगन कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके साथ ही त्रिलोक देवांगन, टेसू राम देवांगन, दिनेश देवांगन एवं जुगल किशोर उपाध्यक्ष तथा जनार्दन देवांगन, होमलाल, गोवर्धन एवं जीतेन्द्र बांकुरे सहसचिव चुनें गए। कार्यकारिणी के 12 पदों पर शिवकुमार, उचित लाल, शंकर लाल, सुखनंदन, नंदकुमार, युधिष्ठिर, ओमप्रकाश, तिलकराम, भवानी लाल, राधेश्याम, नरेंद्र एवं जयंत निर्वाचित हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेमचंद देवांगन ने नियमानुसार चुनाव संपन्न कराया। सहायक निर्वाचन अधिकारी दुर्ग जिला देवांगन समाज के मेघलाल देवांगन, दशरथ देवांगन, तुलसी देवांगन, बृजभूषण देवांगन, अशोक देवांगन आदि ने चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजेन्द्र लिमजे दुर्ग जिला देवांगन समाज की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। देवांगन जन कल्याण समिति के चुनाव में सभी 244 सदस्यों को पहली बार मतदान का अधिकार मिला था।

Image after paragraph

इसलिए सभी में जबरदस्त उत्साह दिखा। दो घंटे तक चले मतदान में सदस्य गण लाइन में खड़े होकर बारी बारी से अपने वोट डाले। चुनाव प्रक्रिया प्रातः 11 से से आरंभ होकर रात्रि 8.00 बजे तक चलती रही। चुनाव में 76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। पहली बार चुनाव में उत्सव का माहौल दिखा। समिति की ओर से सभी के लिए भोजन एवं चाय आदि की अच्छी व्यवस्था की गई थी। चुनाव की घोषणा के पश्चात सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन, समिति के निवर्तमान अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, डॉ सूर्य मंगल देवांगन, डॉ मनीष देवांगन, डॉ गोपाल दैवांगन, डॉ बालमुकुंद देवांगन, मुरलीधर देवांगन, उत्तमचंद देवांगन, सुमन देवांगन, प्रभा देवांगन, कल्पना भानु देवांगन आदि सहित देवांगन समाज की महिलाओं, युवाओं सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे। सभा को नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामानंद देवांगन, जिलाध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन एवं चुनाव अधिकारी प्रेमचंद देवांगन ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों को मिल-जुलकर समाज हित में कार्य करने का आव्हान किया। घनश्याम कुमार देवांगन ने शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.