ब्रेकिंग

दुर्ग में हुआ ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ का भव्य स्वागत

48317012026131435whatsappimage2026-01-17at6.42.06pm.jpeg

-जैन समाज ने किया मिठाई वितरण, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
दुर्ग।
रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रायपुर–जबलपुर मार्ग की महत्ता को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ नाम दिए जाने पर दुर्ग में हर्ष का माहौल देखने को मिला। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगमन पर सकल जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
दुर्ग-भिलाई रेल यात्री संघ के अध्यक्ष संजय बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर से जबलपुर के लिए सीधी ट्रेन की मांग वर्षों से की जा रही थी, जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकार किया। यह ट्रेन गोंदिया वाया बालाघाट होते हुए जबलपुर तक संचालित की गई है। रेल मंत्रालय द्वारा इसके नामकरण का प्रकाशन भी पूर्व में किया जा चुका है।
दिनांक निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन शाम लगभग 5 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची।
दुर्ग पहुंचने पर सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्वेतांबर जैन समाज (दुर्ग, भिलाई, रायपुर एवं राजनांदगांव) के पदाधिकारियों द्वारा यात्रियों को मिठाई एवं प्रसाद वितरित कर खुशी व्यक्त की गई।
संजय बोहरा ने बताया कि जबलपुर का संबंध संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की कर्मभूमि से रहा है, वहीं डोंगरगढ़ उनका मोक्ष स्थल है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज द्वारा रचित प्रसिद्ध महाकाव्य ‘मूकमाटी’, जिसका प्रकाशन ज्ञानपीठ से हुआ है, आज अनेक विश्वविद्यालयों में शोध एवं पीएचडी का विषय बना हुआ है। इसी लोकप्रिय महाकाव्य के काव्य पाठ से प्रेरित होकर रेल प्रशासन, नई दिल्ली द्वारा इस ट्रेन का नाम ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ रखा गया है।
इस नामकरण के लिए सकल जैन समाज ने रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर ज्ञानचंद गंगवाल, महावीर गंगवाल, रमेश बाकलीवाल, वी.के. जैन, संजय बोहरा, अभिषेक जैन, निखिल जैन बाकलीवाल, महेंद्र पाटनी, प्रदीप बाकलीवाल (भिलाई), विमल बड़जात्या (दुर्ग), सुशील पाटनी, बबीता बाकलीवाल, ममता पाटनी, अनीता बाकलीवाल, महिला वर्ग से मीणा पाटनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.