ब्रेकिंग

बोरी लिटिया 132/33 के.व्ही. लाइन टॉवर बेस निर्माण कार्य से प्रभावित किसानों ने विधायक ललित चंद्राकर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया

67729122025124237whatsappimage2025-12-29at6.11.45pm.jpeg

-विधायक ने किसानों को उचित मुआवजा व सूचना देकर कार्य प्रारंभ करने के दिए निर्देश
दुर्ग।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के निज निवास में बोरी लिटिया  132/33 के.व्ही. लाइन टॉवर बेस निर्माण से  प्रभावित किसानों ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया । किसानों ने बताया कि उपकेंद्र रसमड़ा से उपकेंद्र सेमरिया (लिटिया) तक 132/33 के.व्ही. विद्युत पारेषण लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें उनकी निजी भूमि में बिना सूचना, बिना सहमति एवं बिना मुआवजा निर्धारण के कार्य किया जा रहा है।
निजी भूमि में बिना किसी पूर्व सूचना, लिखित नोटिस सहमति तथा बिना राजस्व विभाग द्वारा मुआवजा निर्धारण किए ही टावर बेस का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है जो हमारे लिए चिंता का विषय है। 
विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों की समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, धमधा sdm सोनाल डेविड, दुर्ग sdm हरवंश मीरि से फोन पर बात की और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को जानकारी देकर निर्माण कार्य करें और आज के तिथि में जो उचित मुआवजा बन रहा है, उसको तत्काल प्रभावित किसानों को प्रदान करें।
श्री चंद्राकर ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है और वे इस मामले में कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
 किसानों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और वे इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
प्रभावीत किसान उत्तम चंद्राकर, नंदकुमार यादव, परमानंद केशव देशमुख, देवेंद्र कुमार साहू इंद्रजीत साहू भुवन लाल साहू विमल कुमार साहू गोवर्धन देशमुख तोरण लाल साहू गौकरण छगन लाल यादव बलराम साहू प्रदीप साहू डेलू राम साहू कुलेश्वर देशमुख भैयालाल साहू मनहरण सिंह दुर्लवाराम धनकर तोरण लाल साहू विमल कुमार शिव देशमुख उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.