दुर्ग। दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री बेलचंदन ने बैंक के सुदृढ़ीकरण, किसानों एवं सहकारी संस्थाओं के हित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की तथा शासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस पावन अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर तथा दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नरेश यदु भी उपस्थित रहे।
सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रीतपाल बेलचंदन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक किसानों, ग्रामीण अंचल एवं सहकारी संस्थाओं के विकास में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.