दुर्ग, (मोरज देशमुख)। छत्तीसगढ़ के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में लंबे समय से चले आ रहे नेतृत्व संकट पर दक्षिणापथ डिजिटल मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है।
लगातार 2 साल से अध्यक्ष नहीं बनने और धान खरीदी पर पड़ रहे प्रभाव को प्रमुखता से उठाने के बाद अब सरकार ने संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष पद पर मनोनयन कर दिया है।
दुर्ग सहित प्रदेश के कई जिलों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (DCCB) बिना अध्यक्ष के संचालित हो रहे थे। चुनाव प्रक्रिया पूरी न होने और राजनीतिक सहमति के अभाव में मामला लंबे समय से लंबित था। इस दौरान बैंक का संचालन कार्यवाहक व्यवस्था के सहारे चल रहा था।
धान खरीदी जैसे संवेदनशील समय में किसानों को भुगतान, समितियों के संचालन और नीतिगत फैसलों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। दक्षिणापथ डिजिटल मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया, जिसके बाद सरकार ने अध्यक्ष पद पर मनोनीत नियुक्ति का फैसला लिया।
जानकारों का कहना है कि मनोनीत अध्यक्ष के आने से अब बैंक के अटके हुए निर्णयों में तेजी आएगी और धान खरीदी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं किसानों और सहकारी समितियों को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं। ऐसे में लंबे समय तक अध्यक्ष पद रिक्त रहना बैंकिंग व्यवस्था और किसानों — दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा था।
अब देखना होगा कि मनोनीत अध्यक्ष के नेतृत्व में बैंक व्यवस्था कितनी जल्दी पटरी पर लौटती है
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.