17 दिसंबर को दोपहर 1 बजे करेंगे पदभार ग्रहण
दुर्ग। दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद किसान नेता प्रीतपाल बेलचंदन ने भारतीय जनता पार्टी संगठन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस नियुक्ति को सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया है।
जारी विज्ञप्ति में प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि अविभाजित दुर्ग जिला—दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा—के किसानों, कृषक समूहों और सहकारी समितियों के हित में सहकारिता को सशक्त माध्यम बनाकर कार्य किया जाएगा। किसानों की प्रगति और आर्थिक मजबूती के लिए सहकारी बैंक की सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं प्रभावी बनाने का निरंतर प्रयास रहेगा।
उन्होंने कहा कि सहकारिता के मूल मंत्र विश्वास, सहभागिता और विकास को केंद्र में रखकर किसानों को समय पर ऋण, बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ और नई संभावनाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। सभी जनप्रतिनिधियों, सहकारी साथियों और किसानों के सहयोग से दुर्ग संभाग में सहकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया है।
गौरतलब है कि प्रीतपाल बेलचंदन 17 दिसंबर 2025, बुधवार को दोपहर 1 बजे दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.