-थाना पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीबीबी इंफ्रा प्रायवेट लिमिटेड, रसमड़ा मामला
दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने बीबीबी इंफ्रा प्रायवेट लिमिटेड कंपनी, रसमड़ा (जोरातराई मार्ग) से कापर केबल चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे, जिन पर लगातार पुलिस की दबिश के बाद अंततः दोनों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी की रिपोर्ट पर 1 नवंबर 2025 को कंपनी में निर्माण सामग्री के रूप में रखे गए एशियन केबल (KEC) के लगभग 100 मीटर कापर केबल जिसकी कीमत ₹6,00,000 है, को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने पर अपराध क्रमांक 542/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले ही 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए माल व सामान सहित कुल लगभग ₹12,00,000 की संपत्ति बरामद कर जेल भेज दिया था। वहीं, तीन आरोपी फरार थे, जिनमें से दो – लोमन धनकर (28 वर्ष) और नारायण ढीमर (25 वर्ष), निवासी नेवई बस्ती – पुलिस की लगातार छापेमारी से दबाव में आकर न्यायालय में उपस्थित हुए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में उपयोग की गई कटर मशीन भी जप्त कर ली गई है। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अमित कुमार अंदानी – थाना प्रभारी पुलगांव, खेलन सिंह साहू – चौकी प्रभारी अंजोरा, प्रार. सूरज पांडे (1221) की भूमिका रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.