ब्रेकिंग

विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर में सहभागिता दी अल मदद सोसाइटी ने  

96709122025122947whatsappimage2025-12-09at5.50.57pm.jpeg

भिलाई। अल-मदद फाउंडेशन और वेलफ़ेयर सोसायटी की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर विशेष बच्चों के लिए संचालित प्रयास स्कूल सुपेला में स्वास्थ्य शिविर में सहभागिता दी गई। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों का शंकराचार्य मेडिकल कालेज से आए विशेषज्ञों द्वारा ब्लड टेस्ट,एचबी टेस्ट एवं रूटीन चेकअप किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग दुर्ग जिला की ओर से बच्चों को व्हील चेयर, बैसाखी और कान की मशीन उपलब्ध कराई गई, वहीं सभी बच्चों को अल मदद सोसाइटी की ओर से नाश्ता वितरित किया गया।  अल-मदद सोसायटी की अध्यक्ष अंजुम अली ने इस मौके पर कहा कि इन विशेष बच्चों के लिए हम जितना भी करें वह कम है।

Image after paragraph

इसलिए समाज के सभी वर्ग को इन बच्चों के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में पैथोलॉजिस्ट कौसर खान, डॉ. संजय गुप्ता और डॉ. अमरीन कुरैशी ने विशेष योगदान दिया। वहीं तलत खान सहयोगी रही।  स्कूल के सभी शिक्षकों व अन्य स्टाफ के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अल मदद सोसाइटी के सचिव कौसर खान, सहसचिव शीरीन कुरैशी, कोषाध्यक्ष शाहीन खान, डॉ अमरीन,नीलोफर, फरीदा अली, रानी, जुल्फी, आयशा आलम, एस एन शेख़, फरहीन नाज, मिस्बाह, साबरा, रुखसाना सिद्दीकी, गुल निशा और शमीम अशरफी सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.