दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत गंजपारा कब्रिस्तान के पास स्थित बड़ी पेयजल पाइप लाइन में गंभीर लिकेज पाए जाने के कारण पिछले कुछ समय से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। भारी रिसाव की वजह से फिल्टर प्लांट तक आवश्यक मात्रा में रॉ-वॉटर की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप जलप्रदाय व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
निगम जलकार्य विभाग द्वारा प्राथमिक रूप से स्थल निरीक्षण करने के उपरांत यह पाया गया कि मुख्य पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत करना आवश्यक है। इसी क्रम में 10 दिसंबर बुधवार को प्रातःकालीन नियमित जलप्रदाय के बाद पाइप लाइन को बंद कर रिपेयर कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय आंशिक रूप से बाधित रहेगा।
निगम ने बताया कि मरम्मत कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए टीमों को निर्देशित कर दिया गया है। पाइप लाइन को खोलकर क्षतिग्रस्त भाग की कटिंग, ज्वाइंटिंग तथा कम्प्रेशन फिटिंग का कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लाइन को टेस्टिंग के लिए चालू किया जाएगा, जिसके उपरांत जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
प्रभावित टंकियाँ एवं क्षेत्र...
1. शंकर नगर पानी टंकी
2. शक्ति नगर पानी टंकी
3. पद्मनाभपुर पानी टंकी
4. हनुमान नगर पानी टंकी
5. गिरधारी नगर पानी टंकी
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक उपयोग हेतु जल का भंडारण पूर्व में कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात 11 दिसंबर 2025 से जलप्रदाय सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.