दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में सायबर थाना दुर्ग ने 48 लाख रुपये की फॉरेक्स ठगी में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह साइबर अपराध के खिलाफ दुर्ग पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी ने सायबर थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उनसे कुल ₹48,67,500 की ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 08/2025 धारा 318(4), 336, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपियों की लोकेशन आंध्रप्रदेश राज्य में पाई गई। इसके बाद एक विशेष पुलिस टीम जिला अनकापल्ली (आंध्रप्रदेश) रवाना की गई, जहां से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी के मामले का खुलासा किया गया।
गिरफ्तार आरोपी..
पी. सत्यनागा मूर्ति, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुलापर्थी, यालामंचली मंडल, जिला अनकापल्ली (आंध्रप्रदेश)
बालाजी श्रीनू, उम्र 34 वर्ष, निवासी चिन्ना विधि, तहसील यालामंचली, जिला पुलापर्थी, विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश)
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड भी जब्त किए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम—
निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सउनि. पूर्ण बहाद्दुर, आरक्षक अनूप कुमार शर्मा, आरक्षक जुगनू सिंह और आरक्षक विवेक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
दुर्ग रेंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऑनलाइन निवेश, फॉरेक्स या ट्रेडिंग के झांसे में आने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की जानकारी तत्काल सायबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी सायबर थाना में दें। साथ ही साइबर प्रहरी को फॉलो कर जागरूक रहें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.