खास खबरें

रिकॉर्ड जीडीपी ग्रोथ बताता है कि मोदी मैजिक अभी भी बरकरार है : सुरेंद्र कौशिक

861291120251059331000459062.jpg

जीडीपी ग्रोथ 8.2 प्रतिशत होने पर बोली भाजपा
दुर्ग।
भारतीय अर्थव्यवस्था की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत होने पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के लिए यह गौरव करने का विषय है। पूरे विश्व में अस्थिरता के हालात है लम्बे समय से रूस,यूक्रेन युद्ध चल रहा है,पाकिस्तान,अफगानिस्तान के बीच तनाव के साथ नेपाल, बांग्लादेश में तख्ता पलट हुआ है। अमेरिका, चीन के बीच भी तनाव बना हुआ है ऐसे नकारात्मक माहौल में भारत ने खुद को बचा रखा है यह केवल मोदी मैजिक से ही संभव है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा हमारे देश में सभी सेक्टर्स में भारी बूम देखने को मिल रहा है। कृषि, मैन्युफैक्चरिंग,कंस्ट्रक्शन, सर्विस सभी सेक्टर्स में भारी ग्रोथ है।देश की आर्थिक रफ्तार तेज होने के साथ साथ यह इस बात का भी प्रमाण है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति अब आर्थिक रूप से भी मजबूत और सशक्त हो रहा है लोगों की क्रय शक्ति बढ़ रही है। लोग पहले से बेहतर जीवन यापन कर रहे है। 
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि अमेरिका द्वारा बड़े टैरिफ की घोषणा के बाद विपक्ष हमेशा की तरह देश के लिए नकारात्मक माहौल बनाना शुरू कर दिया था परंतु भारत अब मजबूत नेतृत्व में काम कर रहा है विपक्ष को भी देश विरोधी एजेंडा चलाने से बाज़ आने की जरूरत है। भारत की आर्थिक नीतियां वर्तमान में विश्व के लिए आदर्श है।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि जीडीपी बढ़ाना सब संकट भारत का व्यक्ति आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है एक तरफ रिकॉर्ड जीडीपी ग्रोथ तो दूसरी तरफ महंगाई 13 वर्षों में सबसे कम यह किसी चमत्कार से कम नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच एवं आर्थिक क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सुधारों का परिणाम है। यूपीए और कांग्रेस के 10 वर्षों के शासन में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था से एक पायदान भी आगे नहीं बढ़ पाई थी महगांई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन मोदी सरकार में हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जल्द ही हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। भारत के आर्थिक विकास में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का भी भरपूर योगदान मिल रहा है छत्तीसगढ़ ने भी जीडीपी में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.