दुर्ग। कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने ऐतिहासिक बदलाव करते हुए दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी की कमान युवा नेतृत्व को सौंप दी है। पार्टी ने पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल को दुर्ग जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के 70 वर्षीय इतिहास में पहली बार जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर किसी युवा को नेतृत्व सौंपा गया है, जिसे संगठन में बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है।
इसी क्रम में ग्रामीण कांग्रेस से राकेश ठाकुर को एक बार फिर जिम्मेदारी दी गई है, जबकि भिलाई शहर कांग्रेस के लिए मुकेश चंद्राकर को दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये महत्वपूर्ण नियुक्तियां देर रात जारी की गईं।
नई जिम्मेदारियों के ऐलान के बाद जिले के कांग्रेसजनों, विशेषकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवा नेतृत्व को आगे लाने की इस पहल से कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा आएगी और पार्टी की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह निर्णय संगठन को मजबूती देने और भविष्य की रणनीतियों को नए सिरे से गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.