-पहले यह सीमा 3 लाख थी, अमानत राशि की सीमा घटाकर 5 फीसदी की
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑप क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने आकस्मिक ऋण की सीमा बढ़ा दी है,वहीं अमानत राशि की सीमा भी घटा दी है। इसका सीधा लाभ सदस्यों को मिलेगा। सोसाइटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने बताया कि संस्था के सदस्यों/अंशधारकों की मांग पर वर्तमान संचालक मंडल द्वारा पूर्व में आकस्मिक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹3 लाख की गई थी. सदस्यों के हितार्थ एवं भौतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते पुनः संचालक मंडल के द्वारा आकस्मिक ऋण की सीमा अब ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया गया है।
श्री मिश्र ने कहा कि यह कदम संस्था के विकास एवं सदस्यों की सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह सदस्यों को ऋण का पूर्ण रूप से लाभ पहुंचाने संचालक मंडल के द्वारा ऋण के समय सदस्यों से ली जाने वाली अमानत राशि की सीमा 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी गई थी।
सदस्यों की मांग पर अमानत राशि को घटाकर अब 10 प्रतिशत से 5 प्रतिशत कर दी गई है,जिससे सदस्यों को ऋण राशि का ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि सदस्यों के द्वारा संस्था में जमा आवर्ती राशि (आर.डी.) की निकासी पर समय सीमा के प्रतिबंध को पूर्व में ही वर्तमान संचालक मंडल द्वारा समाप्त कर दिया गया था।
सदस्यों को वितरित किये जाने वाले आकस्मिक ऋण एवं नियमित ऋण पर अंश पूंजी की राशि को संस्था में जमा अंश पूंजी में से ₹ एक हजार को छोड़कर बाकी जमा राशि को ऋण में समायोजन नियमानुसार करा सकते है या वापस ले सकते है। उन्होंने बताया कि यह सभी कदम संस्था की सुदृढ़ आर्थिक स्थिति को देखते हुए सदस्यों के हित में उठाए गए हैं, जिसका निश्चित तौर पर सदस्यों को लाभ होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.