ब्रेकिंग

आरटीओ कार्यालय के सामने चौथे दिन भी युवा कांग्रेस का धरना जारी

448111120251055191000362444.jpg

दुर्ग। जिला युवा कांग्रेस दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा आरटीओ कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। महासचिव दीपांकर साहू के नेतृत्व में यह आंदोलन आरटीओ कार्यालय में कथित रूप से हो रही अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के विरोध में किया जा रहा है।
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिनांक 25 अगस्त 2025 को जनदर्शन में जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी कि लाइसेंस जारी करने के नाम पर प्रति लाइसेंस ₹1500 से ₹2000 तक अतिरिक्त राशि ली जा रही है और बिना टेस्टिंग के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। इस शिकायत पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से असंतोष बढ़ गया।
इसी क्रम में दिनांक 16 सितंबर 2025 को महासचिव दीपांकर साहू के नेतृत्व में आरटीओ कार्यालय का घेराव किया गया था। उस समय जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, परंतु आज तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर 6 नवंबर 2025 से युवा कांग्रेस ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया है।
दीपांकर साहू ने कहा कि “ड्राइविंग लाइसेंस के आड़ में करोड़ों की अवैध वसूली करने वाले प्रमुख अधिकारियों के विरुद्ध जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती और मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा - चाहे 100 दिन लगें या एक साल।”
उन्होंने यह भी बताया कि आंदोलन के दौरान रैली, प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड अभियान और पर्चा वितरण कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे।
धरने को समर्थन देने के लिए कई कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे, जिनमें जिला प्रभारी नरेंद्र वर्मा, पूर्व जनपद सभापति विक्की मिश्रा, जिला अध्यक्ष जयंत देखमुख, अनिल देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख, सूरज सिंह, पंकज सिंह, कय्यूम खान, अजय वर्मा, रामा वर्मा, खुशाल देशमुख, मोनू निषाद, राहुल बघेल, संजू साहू, अजय देशमुख, प्रेमप्रकाश देशमुख, राहुल साहू, हर्ष, दीपक, राहुल चंद्राकर और तामस देव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.