- कलेक्टर ने सम्मान के लिए श्रीमती साहू को दी शुभकामनाएं
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह से आज कलेक्टोरेट स्थित कक्ष में वर्ष 2025 के लिए शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) से सम्मानित श्रीमती ललेश्वरी साहू ने भेंट की। उन्होेंने सम्मान पत्र और स्मारिका अवलोकन कराया। कलेक्टर श्री सिंह ने श्रीमती साहू को उनके उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.के. जामुलकर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि समाज सेविका और हस्तशिल्प कलाकार श्रीमती ललेश्वरी साहू को महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए शासन द्वारा वर्ष 2025 का मिनीमाता सम्मान से नवाजा गया है।
.jpeg)
श्रीमती ललेश्वरी साहू का योगदान धान शिल्प, लेखन, महिला उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, युवा कैरियर गाइड्स, समाज सेवा तथा महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण जैसे विविध क्षेत्रों में रहा है। उन्होंने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभायी है। उन्हें अब तक अनेक राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। जिनमें राष्ट्रीय कला साधक पुरस्कार 2023, अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कला साधक का सम्मान, सोशल अचीवर अवार्ड 2024, सरकार से समृद्धि सम्मान, महिला सशक्तिकरण सम्मान, उत्कृष्ट स्वच्छता प्रहरी सम्मान, विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर वन व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सम्मान तथा शहीद वीर नारायण तिरंगा अवार्ड 2023 प्रमुख है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.