होम / बड़ी ख़बरें / लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती पर भिलाई-दुर्ग में होगा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। लोकतंत्र सेनानी संघ एवं लोकतंत्र प्रहरी, भिलाई-दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती का आयोजन 11 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे जेपी चौक, आकाशगंगा अंडर ब्रिज के पास आयोजित होगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी मिसा बंदियों (लोकतंत्र सेनानियों) से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।
लोकतंत्र सेनानी संघ के दुर्ग संभाग प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जयप्रकाश नारायण जी के विचार आज भी लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि “जेपी जी ने न केवल तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि जनआंदोलन के माध्यम से देश को सच्चे लोकतंत्र की दिशा दिखाई।”
कार्यक्रम के सह-आयोजक एवं लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ने बताया कि इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा तथा जयप्रकाश नारायण जी के जीवन एवं आदर्शों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी सेनानियों, समाजसेवियों और युवाओं से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनशक्ति की ताकत को समर्पित रहेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.