होम / बड़ी ख़बरें / ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया से रेत खदान आबंटन हेतु एम.एस.टी.सी. पोर्टल के प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में 10 अक्टूबर को
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। जिले की गौण खनिज रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के तहत् एम.एस.टी.सी. पोर्टल के माध्यम से किया जाना हैं। ई-नीलामी से संबंधित समस्त प्रक्रिया, यथा निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने हेतु बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन इत्यादि समस्त कार्यवाही उक्त पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। उप संचालक खनिज दीपक मिश्रा ने बताया कि दुर्ग संभाग के जिला अधिकारियों एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं हेतु विस्तृत प्रशिक्षण संभागीय जिला दुर्ग में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक उक्त प्रशिक्षण दुर्ग जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया हैं। संबंधितों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.