होम / बड़ी ख़बरें / प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में सेवा पखवाड़ा का हुआ समापन - गाँधी एवं शास्त्री जयंती पर हुआ समापन
बड़ी ख़बरें
बालाघाट। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित सेवा पखवाड़े का आज भव्य समापन हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं तथा लाल बहादुर शास्त्री और मां सरस्वती के छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक परिवर्तन एवं जनजागरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए गए। एनएसएस अधिकारी प्रो. सुखचंद्र ऐड़े ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित गतिविधियों का क्रमवार विवरण प्रस्तुत किया।
अंत में प्रो. सुखचंद्र ऐड़े ने सभी प्राध्यापकों, स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स एवं जनजागृति विभाग के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सेवा पखवाड़े के सफल समापन की घोषणा की। सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक परिवर्तन एवं जनजागरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें समाज के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करना था। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. मराठे ने सभी को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.