होम / बड़ी ख़बरें / गांधी ग्राम तिरगा में धूमधाम से मनाया गया रामलीला उत्सव, वरिष्ठ सदस्य उमेंद्र देशमुख का हुआ सम्मान
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। गांधी ग्राम तिरगा में हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के वरिष्ठ सदस्य उमेंद्र देशमुख का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूरे गांव की भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रितपाल बेलचंदन (केंद्रीय बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष) उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर जनपद सदस्य दामिनी साहू , अध्यक्ष धसियाराम देशमुख, सरपंच) सुखित राम ढीमर उपसरपंच,) पूर्व जनपद सदस्य भूपेंद्र बेलचंदन, गांव के वरिष्ठ नागरिक गुहा राम देशमुख )मुकेश बेलचंदन पूर्व जिला पंचायत सदस्य) पंकज बेलचंदन वकील ) ऊषा बेलचंदन माताजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि प्रितपाल बेलचंदन ने अपने संबोधन में कहा –"पुराने समय में गांव के लोग रामलीला में अपनी मेहनत और श्रद्धा से मंचन किया करते थे। राम और रावण के चरित्र से समाज को अच्छाई और बुराई का फर्क समझ आता है। आज की युवा पीढ़ी को भी इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए ताकि हमारी संस्कृति जीवित रहे।" रामलीला उत्सव में भाग लेने युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए
गांववासियों ने रामलीला आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया
रामलीला कार्यक्रम के मुख्य सदस्य ...
उमेंद्र देशमुख (वरिष्ठ सदस्य, सम्मानित) रामसाय बेलचंदन, हीरालाल दिल्लीवार, विजय बेलचंदन, टीकू दिल्लीवार, पुरुषोत्तम दिल्लीवार,हरीश दिल्लीवार, श्रीराम देशमुख, चंद्रशेखर दिल्लीवार,शंभू देशमुख,दिलीप देशमुख,पोषण देशमुख, गांव के पंच एवं वरिष्ठ जन शिव प्रसाद पंच, गोवर्धन ढीमर पंच, गैद लाल देशमुख, रुखमन देशमुख, नंदकुमार देशमुख (भूतपूर्व सरपंच), लोकनाथ दिल्लीवार, भूपेंद्र देशमुख, परसराम देशमुख, देवसिंग ठाकुर चंद्रहास देशमुख सहित ग्रामीणों की भी भारी उपस्थिति रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.