होम / बड़ी ख़बरें / मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण, प्राचार्य को लगाई फटकार
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी स्थित पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल, नगपुरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल (हिंदी/इंग्लिश) और ग्राम हिर्री के आत्मानंद/ पूर्व माध्यमिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने क्लास रूम में विद्यार्थियों से संवाद कर कोर्स की स्थिति, शिक्षण व्यवस्था, प्रैक्टिकल और त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की।
.jpeg)
साथ ही बच्चों की मांग पर अतिरिक्त कक्ष, डोम शेड और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने आश्वस्त किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने व्यवस्था में गड़बड़ी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान गनियारी स्कूल में बिना अधिकारिक अनुमति के एन.जी.ओ. को कार्य दिये जाने पर प्राचार्य को फटकार लगाई। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए। मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक आर.एल. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा और विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.