होम / बड़ी ख़बरें / विधायक ललित चंद्राकर ने चंद्रनाहु कुर्मी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। ग्राम कुथरेल स्थित चंद्राकर भवन में चंद्राकर समाज के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में सम्मिलित दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर, बसंत चंद्राकर एवं गजेंद्र चंद्राकर सम्मिलित हुआ और समाज के वरिष्ठजनों और नवचयनित पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, केंद्रीय महासचिव कुंदन चंद्राकर, केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, केंद्रीय प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश चंद्राकर एवं केंद्रीय महिला प्रतिनिधि श्रीमती नीता चंद्राकर का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि उनका कार्यकाल समाज की प्रगति, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष राजनांदगांव प्रतिमा चंद्राकर, जनपद सदस्य लोमस चंद्राकर, अजीत चंद्राकर, पूर्णिमा चंद्राकर, वरिष्ठ सामाजिक अध्यक्ष चेतन चंद्राकर, रोहित चंद्राकर, डॉ. तामेश्वर चंद्राकर, नागेंद्र चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, पुकेश चंद्राकर, अनूप चंद्राकर एवं त्रेता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.