छत्तीसगढ़

शीतला शक्ति पीठ सिहावा में आस्था के दीप जगमगा रहे हैं 

57322092025135646whatsappimage2025-09-22at7.21.59pm.jpeg

-तेल-घी के कुल 2330 ज्योति प्रज्वलित
नगरी।
शारदीय क्वार नवरात्रि का शुभारंभ सोमवार से शुरू हो गया।नवरात्रि के प्रथम दिवस शीतला शक्ति पीठ सिहावा में आस्था के दीप प्रज्वलित करने वालों की भीड़ लगी रही है ।प्रमुख घट स्थापना उपरांत ज्योति धारियो ने क्रमवार अपनी आस्था के दीप मां शीतला का दर्शन व विधि विधान से पूजा अर्चना ,संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजे से मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में 2330 ज्योति जगमगा रहे है। जिसमें घी के 235 व तेल के 2095 ज्योति शामिल है।  घट स्थापना के लिये आचार्य चंद्रहास दुबे ने ज्योति धारियो को संकल्प दिलायी।उन्होंने कहा कि नवरात्रि में आदि शक्ति की उपासना से मनुष्य का जीवन कल्याणकारी हो जाता है।शीतला शक्ति पीठ के अध्यक्ष कैलाश पवार ने बताया कि शीतला माता हर कष्ट को हरती है। सिर से पुष्प गिराकर आशीर्वाद देती है माता का उदभव स्वंभू होने से पुरे क्षेत्र में माता के दरबार का विशेष महत्व है, श्रद्धालुओं के अगाध आस्था माता के प्रति होने से इस मंदिर में दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिये आते है व अपनी मनोरथ के लिये याचनाये करते है । शारदीय क्वार नवरात्रि को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिये व्यापक तैयारी की गई है रंग बिरंगी रोशनी से पूरा मन्दिर परिसर जगमगा रहा है। तृतीय दिवस से अष्टमी तक रोजाना भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये जायेंगे।

Image after paragraph

27 सितम्बर को जस गीत झांकी जय शंभू बालिका रामधुनी कांकेर, 28 सितम्बर को जस गीत झांकी ग्राम घूटकेल 29 सितम्बर को जस गीत झांकी ग्राम भोथली धमतरी का आयोजन होगा। समिति के प्रमुख संचालक कलम सिंह पवार, महासचिव नेम सिंह बिशेन,सह सचिव नरेंद्र नाग,नारद निषाद,बुधेस्वर साहू, कोशाध्यक्ष गेंद लाल यादव, तुकाराम साहू,पुजारी ज्ञान सागर पटेल,तुका सिंह बेस,बलदेव निषाद,राजकुमार निषाद,छबि ठाकुर, संजय सारथीं,रामलाल नेताम ,प्रवीण गुप्ता,गगन नाहटा, भरत निर्मलकर,सचिन भंसाली, किशन गजेन्द्र,महेंद्र कौशल, कुँवर साहू,मंशा राम गौर,जग्गू साहू,,नरेश पटेल ,महेश साहू, लाल जी साहू,संतोष पवार, दीनदयाल गंधर्व,सुभाष यादव,महेंद्र साहू, ललित निर्मलकर,अभय नेताम ,,नवल साहू,दिनेश पटेल,बैजनाथ पटेल,बाल सिंह शोरी,तुलसी कुंजाम,सुंदरियां साहू,चरणबति नेताम ,मेहत्तर गौर, बुध्दू सोम, , राम प्रसाद नेताम, कमलेश निषाद, हेमलाल ध्रुव, चंद्रभान निषाद,दीपक तंवर, रोहित साहू, बिष्णु साहू, चैन सिंह मरकाम,जसपाल कुंजाम,शेलेन्द्र कौशल,शान्ति लाल साहू,राजू गोस्वामी,कौशल पटेल, शंकर पटेल,चंदन देवांगन, शशिकला शांडिल्य,देवन्तीन श्रीमाली,जगतिन यादव,रीना बिसेन,परमीला साहू,नंदबाई पटेल,खेमिन यादव,गायत्री पटेल,गोमती निषाद, नोहर साहू,अभय नेताम,अभिलाषा शांडिल्य, बिन्दा मरकाम, सोनल बाई, तुलसी कुंजाम, सुरेश कि विश्वकर्मा, पूरन बिसेन  आदि जुटे हुए हैं। 
-प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की पूजा..
नवरात्रि के पहले दिन माँ दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिवस भक्त जन  मां शैलपुत्री की पूजा करके अपने जीवन मे स्थिरता और दृढ़ता व शक्ति की कामना करते है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.