होम / बड़ी ख़बरें / झरनटोला में विश्वकर्मा जयंती में शामिल हुए लोहारा नपं अध्यक्ष लाल निवेन्द्र टेकाम, पुरानी यादें हुई तरोताजा
बड़ी ख़बरें
बालोद। बालोद जिले के ग्राम झरन टोला में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर अतिथि के रूप में डौण्डी लोहारा के नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम शामिल हुए। जहां पहुंचते ही उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई। झरनटोला में अध्यक्ष टेकाम के पुर्वजों द्वारा बनाये गये पैतृक मंदिरों के दर्शन किये। ग्रामीणों ने बताया कि अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम के पिता डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. लाल महेन्द्र सिंह टेकाम द्वारा मंदिर का सीढ़ी निर्माण कराया गया था।

सड़क, पुलिया और बिजली की समस्या होगी दूर झरनटोला के प्रवास के दौरान ग्रामीणों के साथ जब अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम गांव का भ्रमण कर रहे थे। उस दौरान ग्रामीणों झरनटोला मंदिर वाले रास्ते, पुलिया और बिजली की समस्या से रूबरू कराया। जिस पर अध्यक्ष टेकाम ने जल्द ही समस्याओं पर शासन प्रशासन से चर्चा कर समस्या को दूर किये जाने का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष द्वारा भरोसा दिलाये जाने के बाद ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.