भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव से दुर्ग कार्यालय में भेंटकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय संतकुमार केसकर, घनश्याम कुमार देवांगन, प्रदेश संयोजक ब्रम्हदेव पटेल, सांस्कृतिक प्रभारी कृष्ण कुमार पाटिल, ताम्रध्वज साहू, राजेश पटेल, अनिल खेलवार सहित सभी समाज के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने मंत्री जी को बताया कि छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन में छत्तीसगढ़ के सभी मूल जाति समाज के लोग शामिल हैं। संगठन का विस्तार प्रदेश के सभी संभागों एवं जिलों में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सर्व समाज संगठन कार्य कर रहा है। मंत्री श्री यादव ने प्रतिनिधि मंडल से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.