-सफाई में लापरवाही पर सुपरवाइज़र को लगाई फटकार
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने सोमवार सुबह वार्ड क्रमांक 16 के विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत परखी। सुबह 9 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक चले निरीक्षण में उन्होंने सिकोला भाठा, कर्मचारी नगर, जयंती नगर और साईं नगर का पैदल भ्रमण कर नालियों व गलियों की स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि मोहल्लों की नालियों में लगातार गोठान का गोबर बहाया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुपरवाइज़र को जमकर फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

महापौर श्रीमती बाघमार ने साफ कहा कि नालियों में गोबर बहाना घोर लापरवाही है, जो दोहराई गई तो डेयरी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निगम अधिकारियों को दोषियों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालियों की महीनों से सफाई नहीं होने की बात भी सामने आई। कर्मचारी नगर से जयंती नगर मार्ग तक की गलियों में गंदगी देखकर महापौर ने सफाई अमले की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
इस मौके पर महापौर के साथ एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद खिलावन मटियारा, पार्षद युवराज कुंजाम, उपआयुक्त मोहेन्द्र साहू, उपअभियंता विनोद मांझी, प्रेरणा दुबे, जितेंद्र राजपूत, मौसमी ताम्रकार सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने सभी के साथ मिलकर कुछ नालियों की सफाई भी कराई और स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.