ब्रेकिंग

मजदूरों के घटते कार्यदिवस और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन

39616052025115030whatsappimage2025-05-16at5.14.07pm.jpeg

-"भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीति बेनकाब, "मनरेगा में कटौती नहीं चलेगी, आवाज़ उठेगी : अरुण वोरा
दुर्ग।
आज दुर्ग में कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के चलते मनरेगा मजदूरों के घटते कार्यदिवस और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा में काम के दिनों यानी मानव दिवसों की संख्या लगातार घटाई जा रही है। इन मजदूरों के सामने अब रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। मनरेगा में कार्य कर मजदूरी से ग्रामीण खेती-किसानी और अन्य कार्य करते थे। पहले कांग्रेस सरकार के समय 42 लाख मानव दिवस का लक्ष्य था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे घटाकर पिछले साल 32 लाख कर दिया था। अब वित्त वर्ष 2025-26 में इसे और घटाकर सिर्फ 18 लाख कर दिया गया है। इसके कारण लाखों ग्रामीण मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है।
दुर्ग जिले में करीब 1,50,000 मजदूर मनरेगा के तहत काम करते थे, लेकिन अब सिर्फ 10,000 मजदूरों को ही काम मिल रहा है। इससे मजदूरों की आजीविका प्रभावित हो रही है, और बेरोजगारी के कारण वे घर-परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।

Image after paragraph

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष गया पटेल एवं राजेन्द्र साहू ने प्रमुख रूप से किया। इन सभी नेताओं ने भाजपा सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि "सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं, और इसका असर मजदूरों के जीवन और सम्मान पर हो रहा है। हमने इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाई है और मजदूरों के काम के दिन बढ़ाने की मांग की है।"
"मनरेगा जैसी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि डेढ़ लाख से अधिक पंजीकृत मजदूरों में से सिर्फ 10,000 को ही काम मिल रहा है। बाकी लोग दर-दर भटक रहे हैं या मज़बूरी में पलायन कर रहे हैं। यह विकास नहीं, तबाही की तैयारी है।" 
नेताओं ने मांग की कि मानसून से पहले, जब मिट्टी के कार्य बंद हो जाते हैं, उससे पहले जिले की सभी 300 ग्राम पंचायतों में तत्काल रोजगारमूलक कार्य शुरू किए जाएं। साथ ही, वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 18 लाख मानव दिवस के लक्ष्य को फिर से 42 लाख किया जाए।
उन्होंने प्रशासन और राज्य सरकार को चेताया कि यदि मजदूरों के लिए जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस एक राज्यव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
मनरेगा में मानव दिवस बढ़ाने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन राजीव भवन दुर्ग से शुरू होकर कलेक्टोरेट तक पहुँचा। इस प्रदर्शन में पूर्व महापौर, कांग्रेस के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों के सम्मान के लिए भाग लिया और आंदोलन को सफल बनाया।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.