-10 दिवस के भीतर दावा आपत्ति निगम कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं
-निगम के 300 कर्मचारी, 8 करोड़ रुपये से अधिक की उपादान राशि,जल्द कर्मचारियो के खाते में होंगे जमा
दुर्ग। महापौर श्रीमती अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश सभापति श्याम शर्मा और वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे के मार्गदर्शन में नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी/ मृतक के आश्रित परिवारों को उपादान की राशि भुगतान किया जाना है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सूची, सेवानिवृत्त तिथि एवं सेवा में रहते मृत्यु तिथि के आधार पर तैयार किया गया है।
सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा रहा है। सूची की एक प्रति निगम कार्यालय पर चस्पा किया किया है। यदि किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी / मृतक के आश्रित परिवारों को इस प्रकाशित सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो प्रकाशन तिथि से 10 दिवस के भीतर दावा आपत्ति निगम कार्यालय में लिखित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि समाप्ति पश्चात् आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।
नगर निगम दुर्ग में वर्षों से लंबित उपादान भुगतान को लेकर विभाग के चक्कर लगा रहे कर्मचारियों को अब राहत की सांस ली है।
बता दे कि महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं वित्त विभाग प्रभारी नरेन्द्र बंजारे के लगातार मार्गदर्शन में उपादान के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा था। सहमति के बाद नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने एक बेहतर कदम उठाते हुए पात्र कर्मचारियों की सूची निगम कार्यलय में चस्पा कर दी है।
बता दे कि ये बेहतर पहल न केवल पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा और शानदार कदम है, इससे उन सैकड़ों कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी लौटेगी, जो वर्षों से अपनी मेहनत की कमाई के लिए भटक रहे थे। 300 कर्मचारी, जिन्होंने पाँच वर्षों या उससे अधिक की सेवा दी है, 8 करोड़ रुपये से अधिक की उपादान के हकदार हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.