देश-विदेश

संविधान के अपमान से महाराष्ट्र में घमासान, परभणी में पथराव और आगजनी से बिगड़े हालात

67311122024130324whatsappimage2024-12-11at6.30.54pm.jpeg

-पुलिस स्थिति को नियंत्रित करन आंसू गैस के गोले छोड़े 
मुंबई ।
महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान को लेकर अचानक हिंसा भड़क गई है। इसके बाद कई इलाकों में आगजनी की गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि संविधान का अपमान करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं। बेकाबू लोगों को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने अंबेडकरी अनुयायी मूर्ति क्षेत्र में एकत्र हुए और सड़क रोको और रेल रोको भी प्रदर्शन किया। एहतियान इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और इसके साथ ही बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।
इस बीच वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने भी ममाले में अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि परभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाना बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब बाबासाहेब की प्रतिमा या दलित पहचान के प्रतीक पर इस तरह की तोडफ़ोड़ की गई हो।
उन्होंने कहा, वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उपद्रवियों में से एक को गिरफ्तार किया। मैं सभी से कानून और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। अगर अगले 24 घंटों के भीतर सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परिणाम भुगतने होंगे।
परभणी पुलिस की ओर से अनाउंसमेंट की जा रही है कि एक जगह पर पांच से ज्यादा लोग इक_ा न हों नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। आईजी रैंक के अधिकारी शाहजी उमाप को रवाना किया गया है और इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून-व्यवस्था अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखने में मदद करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.