दुर्ग

वृंदावन से आये कथावाचक ने जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के सेवाभावी कार्यो की प्रशंसा की..

image_380x226_66e2fa37a7796.jpg

दुर्ग। दुर्ग शहर की पावन भूमि में पहली बार श्री रामदेव बाबा की कथा करने आये पंडित श्याम देव शास्त्री ने दुर्ग शहर में विगत 8 वर्षों से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा सँस्था के सेवा कार्य मे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री वितरण करके मानव सेवा का कार्य किये। जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा विगत 8 वर्षों से दुर्ग रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे 100 से अधिक जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया जा रहा है। विगत 8 वर्षों से की जा रही इस प्रतिदिन की सेवा में बहुत से संतों, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तियों ने उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया है। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि वर्तमान में श्री बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग में श्री रामदेव बाबा की कथा करने आये हुए देश की प्रसिद्ध कथा वाचक श्याम देव शास्त्री देवी जी भी रात्रि 8 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन में उपस्थित होकर जन समर्पण सेवा सँस्था के सदस्यों के साथ मिलकर लगभग 150 जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान, नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया।
   शास्त्री जी को सँस्था द्वारा विगत कई वर्षों से की जा रही,मानव सेवा, गौ सेवा, दिव्यांग जनोँ की सेवा, पशु-पक्षियों की सेवा की सभी जानकारी दी गयी। देवी शास्त्री जी ने संस्था के द्वारा विगत 8 वर्षों से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों की प्रशंशा की। सँस्था के कार्यों से प्रभावित होकर कथा वाचक ने सँस्था सदस्यों को अपना मोबाइल नंबर देकर भविष्य में जब भी किसी मदद की जरूरत पड़े तो उन्हें फोन करने कहा और संस्था को मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों में मदद की बात कही।  संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से गौ माता की सेवा जिसमें गौ माता को रेडियम पट्टी लगाने, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए पूरे शहर में रखे हुए कोटना एवं सकोरे वितरण के कार्य की भारी प्रशंशा की। शास्त्री जी ने कहा कि मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों को निस्वर्थ भाव से करने वाले हर व्यक्ति को निश्चित रूप से भगवान की शरण एवं जीवन मे सुख, शान्ति मिलती है। इस सेवा कार्य मे संस्था के सुरेश गुप्ता गुड्डू कश्यप आशीष मेश्राम सुजल शर्मा राजेन्द्र ताम्रकार अख्तर खान दद्दू ढीमर मोहित पुरोहित संजय सेन शब्बू पाकीजा समीर खान शंकु सेन बिट्टू क़ुरैशी शब्बीर पाकीजा कृतज्ञ शर्मा अनमोल पांडेय एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.