पोला व तीजा पर्व पर सांसद ज्योत्सना महंत को लगी मेहँदी, झूली झूला व गाये गीत किया भजन कीर्तन जीपीएम जिले में गर्ल्स कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रयासरत हूं : सांसद कोरबा

पोला व तीजा पर्व पर सांसद ज्योत्सना महंत को लगी मेहँदी, झूली झूला व गाये गीत किया भजन कीर्तन  जीपीएम जिले में गर्ल्स कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रयासरत हूं : सांसद कोरबा

दक्षिणापथ। लहसुन खाना हमेशा से अच्छा माना गया है ये बहुत सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स को ठीक करता है, कई बीमारियों में तो ये रामबाण जैसा होता है। वहीं अगर सुबह खाली पेट 2 लहसुन की कली का सेवन किया जाए तो कई जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता हैं। लहसुन की एक गांठ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, लौह तत्व, विटामिन सी, विटामिन बी पाया जाता है। जहां एक ओर इसके बेहतरीन फायदे है वहीं दूसरी ओर यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं जानिए लहसुन का सेवन किन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है….
-जरूरत से ज्यादा लहसुन का सेवन लिवर को प्रभावित कर सकता है। हालांकि कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट क्षमता होती है, इसके अधिक सेवन से लिवर की विषाक्तता हो सकती है। कई अध्ययन में ये बात सामने आई कि अधिक मात्रा यानी शरीर के वजन का 0.5 ग्राम प्रति किलोग्राम लेने से लिवर के लिए खतरनाक होता है।
-अगर आप लंबे समय तक लहसुन का सेवन करते हैं तो आपको स्किन में जलन हो सकती है। लहसुन में कुछ विशिष्ट एंजाइम इस जलन का कारण बनते हैं। कई रिसर्च में ये बात सामने आई कि एक्जिमा भी उन स्थितियों में से एक हो सकती है जो इस एलर्जी के साथ होती हैं।
-लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन वह उसके उलट अगर किसी लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज ने लहसुन का सेवन किया तो उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लहुसन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन और धीमा हो जाएगा। जिससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल होने के बदले और गिर जाएगा।
-लहसुन से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसे खून पतला करने वाली दवाओं के साथ नहीं लिया जाना चाहिए। सर्जरी से कम से कम 7 दिन पहले लहसुन का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। लहसुन में एंटीप्लेटलेट होता है जो सर्जरी के दौरान ब्लीडिंग को बढ़ा सकता है।
-एनीमिया के मरीजों को भी कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए। आपको बता दें कि एनीमिया रोग खून की कमी के कारण होता है। ऐसे में अगर आपने गर्म तासीर से भरपूर लहुसन खाया तो खून जलने लगता है।
-कई शोधों में यह बात सामने आई है कि लहसुन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन की समस्या हो सकती हैं।
-जिन लोगों को एसिडिटी, डायरिया आदि की समस्या है तो उन्हें लहसुन खाने से बचना चाहिए।