विश्वव्यापी संकटकाल में संकटमोचक बना अर्थव्यवस्था का छत्तीसगढ़ी माॅडल: मुख्यमंत्री  बघेल

विश्वव्यापी संकटकाल में संकटमोचक बना अर्थव्यवस्था का छत्तीसगढ़ी माॅडल: मुख्यमंत्री  बघेल

दक्षिणापथ। सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को खुजली की समस्या होने लगती है और ये इस वजह से होती है क्योंकि स्किन ड्राय हो जाती है तो कई बार ऊनी कपड़े की वजह से भी इस तरह की समस्या लोगों में देखने को मिलती है। तापमान की कमी के कारण हमारी स्किन अधिक रूखी हो जाती है, जिसके कारण कई बार एक्जिमा तक की समस्या का सामना करना पड़ता है। स्किन में मॉश्चराइज रखने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इस दौरान केवल आपको क्रीम या बाकि चीजों का ही इस्तेमाल नहीं करना है बल्कि आपको इस दौरान अपनी डाइट का भी इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आपकी सेहत सही रहे और आपको इस तरह की समस्या ना हो। इसलिए इस दौरान आपको पानी खूब पीना चाहिए औऱ साथ ही अगर आफ इन चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपको बहुत फायदे होंगे। तो चलिए जानते हैं आपको किन चीजों का खास ध्यान रखना है।
गन्ना
सर्दियों के मौसम में गन्ने का जूस आपको जरुर पीना चाहिए ये आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए साथ ही ये एक्जिमा के साथ हर स्किन संबंधी समस्याओं से भी आपका बचाव करते हैं। इसलिए इसका जूस आप सप्ताह में 3 से 4 बार जरुर पिए इससे आपको बहुत राहत मिलेगी।
मूली
सर्दियों के मौसम में मूली खाना बहुत फायदेमंद माना दाता है और आप अपने खाने में इसे जरुर शामिल करें, इसके साथ ही हो सके तो आप सुबह पेट इसका सेवन जरुर करें।
सेब
सुबह एक सेब खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये तो आप जानते ही है, ऐसे में आपको स्किन की समस्याओं से दूर रहना है तो इसका सेवन करते रहें, ताकि आप स्वस्थ रहें।
व्हीट ग्रास का जूस
गेंहू की घास का जूस सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करके आप कई बड़ी से बड़ी बीमारियों से निजात पा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में खुजली के साथ अन्य स्किन संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए सुबह थोड़ा व्हीट ग्रास जूस जरूर पिएं।